अमरोहा, मार्च 24 -- जोया,(अमरोहा) संवाददाता। जोया-संभल मार्ग पर सोमवार सुबह गांव मरीपुर के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर ईद मिलकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी असद(21) पुत्र सैय्यद हसन सोमवार सुबह अपनी बहन सूफिया के घर मनौटा में ईद मिलने गया था। दोपहर में वह वहां से लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक जोया-संभल मार्ग पर गांव मरीपुर के सामने पहुंची कि ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही असद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के तीन भाइयों में सबसे छोटा असद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे के बाद मृतक की मां हुसन जहां समेत अन्य परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.