अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर के पास गुरुवार रात कार ने बाइक सवार भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दोनों बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोछोड़ निवासी धीरज कुमार (28) पुत्र शंकरलाल निजी कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार रात वह बाइक से अपने चचेरे भाई जोगेंद्र उर्फ भोला के साथ बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने छेरत जा रहा था। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित अली नगर के पास पहंुचते ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौका मिलते ही आरोपी चालक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.