बदायूं, अप्रैल 13 -- बहन की शादी में शामिल होने आया एक युवक नहाने जाते समय अचानक गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नवादा सागर ताल का है, जहां गया बिहार निवासी इमरान 25 वर्ष अपनी बहन के यहां भात पहनाने आया था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह नहाने के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ा। परिजन तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें ...