बगहा, अप्रैल 19 -- मनोज रॉव बेतिया, हमारे संवाददाता। बेतिया मुफ्फसिल थाना के परवतिया टोला कृष्णापुरी में बहनोई के घर पर शनिवार की रात्रि 12 बजे फायरिंग करने के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी मनुआपुल के गुरवालिया निवासी चंदन राय को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि चंदन राय के पास से एक पिस्तौल व चार गोलियां बरामद हुई है। जबकि घटना स्थल कृष्णापुरी से दो खोखा बरामद हुआ है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि देर रात में सूचना मिली कि बलराम पांडेय के घर पर किसी ने गोली चलाई है। यह भी पढ़ें- हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार सूचना का सत्यापन करते हुए आरोपी गुरवालिया निवासी चंदन राय को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि अबतक के जांच में ...