भागलपुर, मार्च 3 -- अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क पर मलमला मोड़ के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जगदीशपुर पुलिस ने मृतक की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी दयालशरण दास उर्फ बुटन के पुत्र धनंजय दास (42) के रूप में की है। जानकारी के अनुसार, मृतक छह भाइयों और दो बहनों में से एक था। वह अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी मलमला मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया, विशेषकर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के अधिकांश भाई अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते हैं और केवल एक भाई घर पर था, जो शव के साथ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज गया। जगदीशपुर थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.