फिरोजाबाद, जून 14 -- गढ़ी निर्भय थाना पचोखरा निवासी उदयवीर थाना खैरगढ़ नयाबांस निवासी अपनी बहन श्यामवती के घर पर किसी कार्य से जा रहा था। पीलीपुर जंगल पृथ्वीपुर रोड पर जीजा महेश एवं रवेंद्र निवासी नया बांस मिले। उन्होंने उसे रोक कर पूछा कि कहां जा रहे हो। जब उदयवीर ने कहा कि बहन से मिलने जा रहा हूं तो इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। े यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर जाते वक्त रास्ते में रोककर मारापीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...