इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- भरथना। औरैया के थाना सहायल निवासी करन पुत्र राधा मोहन अपने ममेरे भाई प्रमोद के साथ बाइक पर सवार होकर सैफई में अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी बिधूना मार्ग पर बाहरपुर नहर पुल के पास बाइक के सामने अचानक से एक कुत्ता आ गया। जिसमें बाइक सवार दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...