फिरोजाबाद, मार्च 10 -- बहन के घर गया युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। नारखी के जौंधरी निवासी 30 वर्षीय बंटू पुत्र भूरी सिंह सोमवार को अपनी बहन के घर जिला एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर गया था।वह रात को छत पर सो रहा था। तभी वह लघु शंका के लिए उठा। उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना परिजनों को दी परिजनों ने उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आने के लिए कहां बंटू का बहनोई उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.