बहन के घर आया था शिवप्रकाश, हुई शिनाख्त
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली के बहरामगंज के पास नाले में मिले शव की पहचान वाराणसी निवासी के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो देख चुनार पहुंचे वाराणसी के बड़ागांव थाना के धनेसरी निवासी देवेंद्र कुमार ने शव की पहचान भतीजे शिवप्रकाश के रुप में की। बताया कि वह चुनार के धौरहरा गांव अपनी बहन के घर आया था। बहन से घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसका शव बहरामगंज स्थित एक नाले में मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.