कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात। मकान के विवाद में 30 मार्च को बहन की साबड़ मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित दूसरे भाई को भी पुलिस ने शनिवार को बिबियापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान करने के साथ ही पुलिस ने अब मामले में आरोपित मृतका की भाभी की तलाश में छापेमारी शुरू की है। सिकंदरा कस्बे के रहने वाले अनवार की पत्नी रेशमा पति से हुए विवाद के बाद अपने बच्चों अयान व ईशान को पिता के पास छोड़कर अपने मायके फत्तेपुर मूसानगर में आकर रह रही थी। उसके पिता हाजी अहमद ने उसके नाम एक प्लाट करा दिया था। इससे उसके भाई उससे नाराज रहते थे। 30 मार्च को मकान बनवाते समय हुए विवाद में रेशमा की उसके भाइयों बड़े उर्फ मुइनुद्दीन व नियाज़ुद्दीन उर्फ नियाज आदि ने साबड़ मारकर हत्या कर दी थी। मामले में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.