मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के गंगबरार पानापुर चक्की गांव में हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामले में चिता स्थल से पुलिस साक्ष्य तलाश रही है। अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज भाई अभिषेक कुमार ने अपनी 22 वर्षीय बहन की 8 मई को गला दबाकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- बहन की हत्या कर जला दिया था, अब मिट्टी से डीएनए ढूंढेगी पुलिसपुलिस कार्रवाई इसके बाद घर से करीब एक किमी दूर बूढ़ी गंडक नदी किनारे शव को जला दिया। गिरफ्तार अभिषेक के कबूलनामे के बाद पुलिस ने नदी किनारे एफएसएल की जांच कराई। एफएसएल की टीम ने मौके से मिट्टी के नमूने जांच के लिए जब्त की है। मिट्टी से शव के राख व अवशेष की तलाश की गई। इससे मृतका के डीएनए के साक्ष्य तलाश की जाएगी।पति का दावा पति गौरीशंकर का आरोप है कि उसने मई माह में अनहोनी की आशंका ज...