मेरठ, अप्रैल 19 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के महमूदनगर स्थित कुरैशी मस्जिद के पीछे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक अपनी बहन की ससुराल हालचाल लेने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे और उसके साथ गई महिलाओं से मारपीट कर दी, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। लोहियानगर फतेहउल्लापुर निवासी पीड़ित शाह आलम पुत्र नूर हसन वह अपनी भाभी आसमां जो गर्भवती हैं और मौसी शमा के साथ अपनी बहन नाजिया की ससुराल गया था। नाजिया को करीब एक महीने से ससुराल पक्ष द्वारा छोड़ दिया गया था और न तो उसे वापस ले जाया जा रहा था और न ही कोई बातचीत की जा रही थी। यह भी पढ़ें- चार के खिलाफ झगड़ा करने में रिपोर्ट आरोप है कि जब शाह आलम ने इस संबंध में नाजिया की सास बिल्लो और उसके पति साहिब से बातचीत की, तो उन्होंने अपने परिचित बाबू पुत्र असगर को बुला...