बहन की ससुरालवालों से रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। खीरी पुलिस ने रंगदारी वसूली के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसने दहेज एक्ट के मुकदमे में बहन के ससुरालियों से खेत और नकदी मांगी थी। खीरी थाने के गांव पिथवापुर निवासी मायाराम ने बताया कि उनका भाई रामलाल और परिवार के अन्य लोग दहेज एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद है। उनका विरोधी कमल निवासी मल्हपुर थाना खीरी 14 मई को घर आया और कहा कि उसको खेत लिखा दे नहीं तो पूरा परिवार जेल चला जाएगा। पीड़ित ने भैंस और खेत गिरवी रखकर करीब 80 हजार रुपये दिए लेकिन कमल उनको परेशान कर रहा था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी कमल उर्फ कमलेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.