पटना, मार्च 20 -- बिहार के पटना जिले के दानापुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजन का आक्रोश भड़क उठा। परिजन ने सड़क जाम कर दी और आगजनी की। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। मृतक युवक की पहचान बिट्टू के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रह रहा था और अपनी छोटी बहन की शादी में यहां आया था। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय बिट्टू कुमार उर्फ पलकिया दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे चाय की दुकान के पास खड़ा था। तभी वहां कुछ युवक आए और उससे बातचीत करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बिट्टू से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने बिट्टू की बुरी तरह पिटाई की जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिट्टू के मूलरूप से सारण जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.