शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- सिंधौली। सिंधौली थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी में गिलास लेने दोस्त के साथ निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रहने वाले अवनीश की बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में पानी पीने के गिलास कम पड़ गए थे। मेहमानों को दिक्कत न हो, इसलिए अवनीश अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से गिलास खरीदने निकला था। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे हाईवे पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोस्त सोनू को चोट नहीं आई। सोनू ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों न...