बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली टाटा धनबाद हाईवे में कांड्रा बाबा धर्मकांटा के पास बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तेल टैंकर के चपेट में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रानी चिरका निवासी अकलू कुम्भार के 22 वर्षीय पुत्र दीजोपद कुम्भार के रूप में की गई है। मृतक युवक की बहन की शुक्रवार को शादी होनी है, वो एक अन्य रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल संख्या जेएच09बीएम3787 से शादी का मार्केटिंग करने चास बाजार समिति जा रहा था। इस क्रम में जब वो धर्मकांटा के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे तेल टैंकर संख्या जेएच10एएस6853 के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था।
घटना का प्रभाव घटना के बाद रानी चिरका गांव में शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.