लखनऊ, अप्रैल 18 -- मलिहाबाद,(लखनऊ) संवाददाता। राजधानी में माल क्षेत्र के एक परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले 26 वर्षीय युवक परमेश्वर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में परमेश्वर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। माल थाना क्षेत्र के शाहपुर गोडवा निवासी शंकर रावत के बेटे परमेश्वर शुक्रवार रात अपने चचेरे भाई रजनीश उम्र 35 वर्ष और छोटे भाई राम उम्र 18 वर्ष के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हसनापुर गांव जा रहे थे। तीनों का उद्देश्य एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होना और परमेश्वर की बहन रेशमा की शादी के कार्ड बांटना था। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के वाजिदनगर और हसनापुर संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.