बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बदायूं, जून 6 -- बदायूं। बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जरतौली निवासी 25 वर्षीय संजीव पुत्र कृष्ण पाल अपनी छोटी बहन श्रीदेवी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। शनिवार को वह म्याऊं से सैजनी जाने वाले मार्ग पर असफपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.