गोड्डा, जून 27 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल निस्तारा स्थित नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में 1 जुलाई को शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस हादसे में दो रिश्तेदार भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान संकित कुमार (18 वर्ष), पिता कामेश्वरी राय, निवासी फिरोजपुर (महगामा थाना क्षेत्र) तथा चन्दन राय (19 वर्ष), पिता अर्जुन राय, निवासी कुरमन लम्बाटिकर (गोड्डा प्रखंड) के रूप में हुई है। वहीं सन्नी राय (21 वर्ष), पिता बाबूलाल राय, निवासी कुरमन लम्बाटिकर, गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

दुर्घटना का विवरण बताया जा रहा है कि तीनों आप...