मनोज सिंह, अप्रैल 28 -- Road Accident In Bihar News: मंगलवार की सुबह बक्सर-आरा फोरलेन पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत करनामेपुर स्थित लालू के डेरा निवासी बृजबिहारी पासवान के दो पुत्र, गणेश पासवान और मुन्ना पासवान, मंगलवार सुबह अपनी बाइक से निकले थे। वे अपनी बहन की शादी का कार्ड रिश्तेदारों को देने देवकुली की ओर जा रहे थे।तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर जैसे ही उनकी बाइक देवकुली गांव के समीप फोरलेन पर पहुँची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार ...