शामली, मार्च 13 -- बहन की मौत की सूचना पर उसकी ससुराल जा रहे हरियाणा के करनाल नलीपार टिल्ला निवासी सतीश का टेम्पो मेरठ करनाल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें टेम्पो में सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस के द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां से परिजन घायलों को उपचार हेतु करनाल ले गये। बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल क्षेत्र के गांव नलीपार टिल्ला निवासी सतीश की बहन संतोष की उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के भोपा में मौत हो गई थी।जिसके बाद सतीश अपने परिवार के साथ बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने टेम्पो से जा रहे थे।जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर गांव केरटू के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें टेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.