बहन की मौत के मामले में जेठ नामजद, एसएसपी से जांच की मांग
बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बहन लोकेश की दहेज हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने अपने जेठ को मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमे से उसका नाम हटाने की एसएसपी से गुहार लगाई है। शिकायती पत्र के अनुसार, मुन्द्रेश का विवाह 30 दिसंबर 2020 को थाना औरंगाबाद क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी रिंकू पुत्र मांगेराम के साथ हुआ था। उसी दिन उसकी बड़ी बहन लोकेश का विवाह जयप्रकाश उर्फ जेपी पुत्र जुगन तथा छोटी बहन कोमल का विवाह कृष्ण पुत्र जुगन निवासी भीकमपुर के साथ हुआ था। मुन्द्रेश ने बताया कि लोकेश अपने पति रिकू व अन्य ससुरालियों के साथ रह रही थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 23 सितंबर 2026 को लोकेश ने जहरीला पदार्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.