फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई को बिजली का तार हटा रहे दबंग को टोकना भारी पड़ गया। दबंग ने साथियों को बुलाकर उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान पहुंचे रिश्तेदारों एवं परिचितों की भी पिटाई की। बाद में आसपास के लोगों की भीड़ ने एकत्रित होकर बचाया। पीड़ित ने तीन नामजद सहित अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रसूलपुर के ओमनगर निवासी अनिल कुमार की बहन शिवानी की 21 फरवरी को शादी थी। इसका टेंट एवं डेकोरेशन टॉवर वाली गली ओम नगर में लगा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान नवीन नाम का युवक आया तथा बिजली के तार हटाने लगा। जब अनिल ने शादी की डेकोरेशन की बात बताते हुए तार हटाने से मना किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। फोन मिलाकर अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। जो लाठी-डंडे लेकर आए थे। जिनमें योगेश एवं बलमा के साथ में अन्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.