मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन की ससुराल में उसकी ननद से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने सोमवार को मंदिर में शादी करा दी। इसके बाद मंगलवार को युवती के परिजन दोनों को लेकर रजिस्ट्री कोर्ट में शादी का निबंधन कराने पहुंचे। इस दौरान युवक पलट गया, जिससे हंगामा शुरू हो गया। इसकी सूचना डायल 112 को मिली। पुलिस दोनो को लेकर नगर थाने चली आई। थाने पर हुई पूछताछ में युवती ने बताया कि वह उसकी भाभी के रिश्ता का भाई है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक ने बताया कि युवती ने उसे कॉल कर घर पर बुलाया। वह मिलने पहुंचा तो शादी करा दी गई। उसकी माली हालात ठीक नहीं है। ऐसे में वह शादी नहीं कर सकता है। इसपर युवती उसका विरोध करने लगी। पुलिसकर्मियों और परिजनों के समझाने पर युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.