औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। अजीतमल क्षेत्र के अमावता गांव में गेहूं के खेत में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने तीन दिन में सुलझा ली। मृतक की बहन व हत्यारोपी में दोस्ती थी। इसकी जानकारी होने पर मृतक ने बहन का मोबाइल छुड़ा लिया था। जिससे उनके बात बंद हो गई। यह उसे नागवार लगा। और उसने दोस्ती में बाधक बने किसान भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ईंट, टॉर्च और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को कोतवाली औरैया में एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने सीओ अजीतमल मनोज गंगवार और थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी की मौजूदगी में मामले का खुलासा किया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इटावा रोड स्थित प्रतापपुर पुल के नीचे से भानू उर्फ दुरपत सिंह चौहान निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.