नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रेम संबंध से नाराज होकर बहन की हत्या करने वाले युवक ने शव को छिपाने के लिए दोस्तों की भी मदद ली थी। बुराड़ी पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपी अविनाश न्यायिक हिरासत में है। पुलिस इस मामले में जल्द ही साक्ष्य छिपाने की धारा में और गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को बुराड़ी के अजित विहार इलाके में रात को ब्रीफकेस में किशोरी का शव मिला था। पुलिस ने जांच के आधार पर मृतका की पहचान कर आरोपी चचेरे भाई अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस को जांच में लग रहा था कि अविनाश ने अकेले ही हत्या के बाद लाश छिपाने का काम किया था, लेकिन फुटेज और सीडीआर से अन्य लोगों के शामिल होने के सुबूत मिले हैं। यह भी पढ़ें- जमानत पर आए गैंगस्टर को 'दोस्त' ने मार डाला, एक ही लड़की से प्...