हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। दो दिन पहले बेस अस्पताल परिसर में हुई व्यक्ति की मौत के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसका कारण मृतक की बहन से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाना है। पुलिस अभी प्रयास कर रही है। 72 घंटे बाद भी बहन का पता नहीं मिलने की दशा में पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।शुक्रवार सुबह एक मरीज इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचा था। वह पर्ची काउंटर के किनारे बेहोश पड़ा रहा। न तो अस्पताल में तैनात गार्ड और न वहां मौजूद लोगों ने उसकी सुध ली थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बेलवाल लोगों की मदद से बेहोश पड़े व्यक्ति को इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान काठगोदाम आदर्श नगर निवासी 50 वर्षीय नीरज बिष्ट के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक नीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.