मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर जनपद में नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने एक बार फिर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अरोड़ा ने अपनी बहन मीना अरोड़ा के निधन के बाद उनके संकल्प को पूरा करते हुए नेत्रदान कराया।मंगलवार सुबह मीना अरोड़ा के देहांत के पश्चात उनके भाइयों ललित अरोड़ा, पवन अरोड़ा, और पंकज अरोड़ा ने परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने पूरी सावधानी के साथ कॉर्निया संरक्षित किया, जिससे अब दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में उजाला हो सकेगा। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने बताया कि संस्था के माध्यम से यह 17वां नेत्रदान है। उन्होंने अरोड़ा परिवार के इस साहसी निर्णय की सराहना करते हुए समाज से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस भावुक ...