कौशाम्बी, मार्च 1 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन 27 फरवरी की शाम करीब चार बजे संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि बड़ी बहन का देवर समीर निवासी महगांव थाना संदीपन घाट अपनी बाइक पर बैठाकर उसे कहीं ले गया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसकी बहन से फोन पर बातचीत भी किया करता था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...