बहन और पड़ोसी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 30 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ी कलां में बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी अमन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- झबरेड़ी कलां हत्याकांड में आरोपी अमन मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.