औरैया, अप्रैल 9 -- रुरुगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक बहनोई से विवाद के चलते हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। युवक ने आत्महत्या की चेतावनी देते हुए मौके पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। बरके पुरवा निवासी ब्रह्मानंद पुत्र रमेश सिंह गांव के पास खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।बताया गया कि युवक का अपने बहनोई सुशील कुमार उर्फ मौलवी निवासी कुठला वीरपुर, थाना सौरिख कन्नौज से ट्रैक्टर और पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। युवक का आरोप है कि बहनोई ने ट्रैक्टर अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.