कौशाम्बी, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि सात मार्च की दोपहर वह खेतों की ओर गई थी। इस दौरान दामाद अतुल कुमार निवासी हरदवां थाना धाता जिला फतेहपुर घर पहुंचा और तीसरे नंबर की 14 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की। उनके आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...