उन्नाव, अप्रैल 18 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण मजरा हिम्मतखेड़ा गांव के रहने वाले उमेश पुत्र राम खेलावन ने शुक्रवार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गुरुवार बहन के घर कुलहा गांव गया था। पूर्व में बहन की शिकायत पर बहनोई आशीष को डांट दिया था। इसी बात से बहनोई नाराज चल रहा था। गुरुवार जब वह बहन के घर पहुंचा तो बहनोई ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में देवघर के एएसआई को भतीजे ने पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...