बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच। एक युवक ने ससुराल आकर साले के साथ कहासुनी पर जमकर धुनाई कर दी। जिसके चलते साले को गंभीर रूप से चोटे आ गई। पीड़ित को थाने लाए जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रामगांव थाने के धोबिहा गांव निवासी मोहम्मद सूफियान पुत्र इरफान खां का बहनोई इसी थाने के सरपतहा के मजरे खैरटिया निवासी जिक्रउल्ला पुत्र वली उल्ला रविवार शाम 4:30 बजे अपनी ससुराल आया। वह साले सूफियान से बेवजह झगड़ा करने लगा। विरोध किए जाने पर जमकर धुनाई कर दी। यही नही ईंट उठाकर मार दी। जिसके चलते सूफियान को गंभीर चोटे आ गई। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.