पीलीभीत, अप्रैल 19 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थानसिंह निवासी विजय कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 17 अप्रैल को रात साढ़े दस बजे वह अपने भांजे को चिप्स दिलवाने जा रहा था। तभी सड़क पर उसके बहनोई छोटू पुत्र कमल निवासी मोहल्ला थानसिंह ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.