मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में साले ने युवक को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलापु केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार कुंज विहार निवासी राहुल चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका साला छजलैट के गांव पोटा निवासी विपुल चौधरी उर्फ बिट्टू अपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोप लगाया कि आए दिन विपल रिश्तेदारों से विवाद करता रहता है। राहुल के अनुसार आरोपी विपुल उर्फ बिट्टू उसके मोबाइल पर कॉल करके गाली गलौज और करने केसाथ ही जान से मारने की धमकी देता है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- बहनोई को साले ने फोन पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज यह भी पढ़ें- युवक को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट द...