बहनोई को घेरकर लोहे की रॉड से पीटा
बरेली, जून 26 -- बरेली। भोजीपुरा के गांव कुआंडांडा निवासी विक्रम ने थाना इज्जतनगर में अपने साले शेरगढ़ के गांव गहलुइया निवासी महेंद्र, केवलराम और बनवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विक्रम का आरोप है कि 22 जून की रात लगभग दो बजे वह कुदेशिया फ्लाईओवर से अपने घर जा रहे थे तो आरोपियों ने कार और बाइक आगे लगाकर उन्हें घेर लिया। फिर लोहे की रॉड से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इज्जतनगर पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बहनोई को घेरकर लोहे की रॉड से पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.