कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- कड़ा धाम में लगातार बहनोई की जानलेवा धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने इस मामले में दामाद, समधी समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम निवासी तरुण कुमार मौर्य ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति मौर्य की शादी वर्ष 2023 में फतेहपुर के अबुनगर के रानी कॉलोनी निवासी सौरभ उर्फ प्रिंस मौर्य पुत्र रामनरेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी व दामाद के बीच कहासुनी होने लगी थी। इसको लेकर दामाद व उसके समधी ने 16 मार्च को जमकर उनसे विवाद किया था। इसके बाद से दामाद सौरभ उर्फ प्रिंस व समधी रामनरेश उसके बेटे विकास मौर्य को फोन पर लगातार धमकी दे रहे थे। विकास व उसकी बहन प्रीति को कभी मिट्टी का तेल डालकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.