बरेली, अप्रैल 30 -- क्योलड़िया। घर से बाजार जा रही किशोरी को दो युवक बहलाकर बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए और उससे गैंगरेप किया। घर लौटकर किशोरी ने परिजन को इसकी जानकारी दी तो मां उसे लेकर थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को सामान खरीदने घर से बाजार जा रही थी। रास्ते में ही गांव का ही साकिब और मुनीश उसे बहलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला फुसला कर साथ ले गए युवक, खेत में ले जाकर किया गैंगरेप वहां पर दोनों आरोपियों ने किशोरी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद बदहवाश हालत में किशोरी घर ...