बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए की कर्मा-धर्मा की पूजा
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के रहुआ सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया समेत विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को बहनों ने कर्मा-धर्मा पर्व श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया। इस दौरान बहनों ने कर्मा-धर्मा बाबा की पूजा-अर्चना कर भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित गौरी कांत झा ने बताया कि पर्व से एक दिन पूर्व झूरना में कर्मा-धर्मा बाबा के नाम से न्योता दिया जाता है। इसके बाद झूरना को मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक कर्मा-धर्मा बाबा की पूजा की जाती है। पर्व के दौरान बहनें श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : भाई बहन के अटूट प्रेम प्रकृति व क़ृषि को समर्पित पर्व कर्मा धर्मा सम्पन्न पर्व क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.