महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। भाई बहन के पवित्र रिश्ता का पर्व भाईदूज जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। भाई दूज पर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के साथ बहनों ने भाईयों का रोली चंदन से तिलक कर भाई की लंबी उम्र की कामना की और भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भाईदूज को यम द्वितीया भी कहते है। गुरुवार को भाईदूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से महिलाओं ने स्नान आदि करने के बाद घर के बाहर दूज रखकर पूजा की। इसके बाद भाईयों का तिलक किया गया। बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। घर-घर में दोज की पूजा की गई। बहनों ने भाईयों के लिए लजीज पकवान तैयार किए। बहनों का प्रेम देखकर भाई प्रसन्न हो गए। शहर के बाल सेवा सदन में महिलाएं बच्चों का तिलक करने गई। यहां युवतियां अनाथ बच्चों के साथ भाईदूज का पर्व मनाने के लिए पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.