आजमगढ़, अगस्त 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। बहनों और भाईयों के अटूट प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। रक्षा बंधन पर भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का वचन दिया। रक्षा बंधन के पर्व को लेकर भाई एवं बहनों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का छाया न होने से पूरे दिन शुभ मुहूर्त होने के चलते लोगों में काफी उत्साह रहा। अलसुबह से नहा धो कर बहनें भाई को राखी बांधने के लिए तैयारी हो गयी थी। कई जगहों पर बहनों ने अपने भाइयों के लिए व्रत भी रखा हुआ था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: रक्षाबंधन पर झूमा बाजार, करोड़ों का कारोबार सज-धज कर तैयार बहनों ने भाइयों के लिए पूजा की थाल सजाई, तत्पश्चात भाइयों को तिलक लगा कर हाथों की कलाई में राखी बांध कर उन...