बहनों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी
बगहा, अगस्त 29 -- बगहा। एसएसबी की 21वीं वाहिनी और 65वीं वाहिनी में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की छात्राओं, महिलाओं और बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। जवानों ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एसएसबी जवानों को छात्राओं ने बांधी राखीकार्यक्रम का आयोजन एसएसबी 21वीं वाहिनी परिसर में कमांडेंट तापेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीमा जागरण मंच की ओर से क्राइस्ट मिशन स्कूल हरनाटाड की छात्राओं, स्थानीय महिलाओं तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने जवानों को राखी बांधी। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों ने भी जवानों के योगदान की सराहना की। सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न सीमा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.