सहारनपुर, फरवरी 24 -- बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने गांव वजीरपुर लौट रही नाबालिग सहित तीन सगी बहनों को बाग में खींचने के मुख्य आरोपी उमर व एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि रविवार को वह अपनी बहनों के साथ बाजार से खरीदारी करके गांव लौट रही थी कि मोहल्ला कुरैशियान निवासी उमर व दो अन्य ने शिवचौक से उसका पीछा शुरू कर दिया। अश्लील फब्तियां कसते हुए उन्हें अपनी बाइक पर बैठने को कहने लगे। वजीरपुर रोड पर राजकीय डिग्री कॉलेज से आगे बाग के पास पहुंचे आरोपी एक राय होकर जबरन बाग में खींचने लगे। शोर होने पर राहगीरों को आता देख आरोपी बाइक को छोड़कर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दे दी थी। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उमर और बाल अपचारी का चालान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.