चाईबासा, दिसम्बर 19 -- गुवा। बहदा गांव के ग्रामीणों की आज शुक्रवार को गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा रोया सिद्धू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई कि आगामी 22 दिसंबर को मेघाहातुबुरु सेल खदान में प्रस्तावित आर्थिक नाकाबंदी कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जाता है। यह निर्णय जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक सोनाराम सिंकु, किरीबुरू एसडीपीओ अजय कुमार केरकेट्टा, छोटानागरा थाना प्रभारी बलवंत दूबें एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द मेघाहातुबुरु खदान की नई सीएसआर सूची में बहदा गांव को शामिल किया जाएगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि 22 दिसंबर को जिला प्रशासन और सेल प्रबंधन के बीच बैठक कर इस मुद्दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.