संभल, जून 25 -- कर्बला के 72 शहीदों की याद में सिरसी में बुधवार रात एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर सरसों के तेल के करीब दो हजार दीये जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इमामबारगाह मोहल्ला शर्की सादात से कर्बला मोहल्ला शर्की तक सड़क के दोनों किनारों पर दीयों की कतारें सजाई गईं। जिनमें लगभग तीन कुंतल सरसों के तेल का उपयोग किया गया। उत्तर दिशा की दीयों की शृंखला इदारा-ए-ख्यामे हुसैनी के युवाओं ने तथा दक्षिण दिशा की शृंखला युवा विकास मंच सिरसी के सदस्यों ने तैयार की। दीयों की रोशनी से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। मौलाना ने बताया कि शबे आशूर की याद में दीये रोशन करने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- बहत्तर शहीदों की याद में एक किलोमीटर तक सरसों के तेल से रोशन किए गए दो हजार दीये उन्होंने कहा कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने खेमे का चराग बुझाकर...