संभल, दिसम्बर 28 -- संभल रोड चौकीपार स्थित 46-बी रेलवे फाटक पर रविवार को रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होगा। प्रस्तावित कार्य के चलते फाटक पर दो दिन यातायात पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे आम लोगों समेत वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विपुल राज ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मरम्मत के दौरान दो दिन यातायात डायवर्जन लागू कराने की मांग की है। बताया गया कि फाटक पर पटरियों की मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। मरम्मत कार्य के दौरान संभल रोड चौकीपार से होकर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यातायात सुचारू रखा जा सके। रेलवे और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 28 दिसं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.