बहजोई में भी बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
संभल, जुलाई 1 -- बुधवार तड़के हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। सुबह के समय तेज बारिश होने से मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण शहर के मोहल्ला काली मंदिर रोड, ब्रह्म बाजार समेत कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी, जिससे सुबह के समय आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों, विशेषकर धान, मक्का और अन्य मौसमी फसलों के लिए लाभकारी बताया। बारिश के बाद पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना रहा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत हालांकि शाम के समय निकली धूप से मौसम में हल्की उमस हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.