संभल, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित नौ दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी व संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को पजाया स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी ने फीता काटकर किया, जबकि अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने उद्यान, कृषि, पशुपालन, आईसीडीएस, उद्योग समेत विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई योजनाओं की स्टालों का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया। एमएलसी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों का बिना भेदभाव विकास कर रही है। उन्होंने शिक्षा व आधारभूत ढांचे मे...