संभल, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 9 दिवसीय जन-जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को पजाया स्थित अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड पर किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंधा सिंह व स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता ने फीता काटकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने उद्यान, आईसीडीएस, पशुपालन, कृषि, प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई तथा लखनऊ में आयोजित नवनिर्माण के 9 वर्ष पुस्तक विमोचन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुख्...